राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पीटा, लगाया MNS प्रमुख के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट करने पर उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की
मुम्बई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट करने पर उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की. यह घटना आठ अप्रैल को हुई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर है. वीडियो में मनसे कार्यकर्ता घाटकोपर (पूर्व) में एक व्यक्ति के घर में प्रवेश करते हुए और उसके परिवार के सदस्यों के सामने उसकी पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं.
पार्टी ने भी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर यह वीडियो डाल दिया है. क्लिप में मनसे कार्यकर्ता ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने को लेकर उस व्यक्ति से दुर्व्यवहार करते दिख रहे हैं और उसे महाराष्ट्र के लोगों, पार्टी और पार्टी अध्यक्ष से माफी मांगने के लिए मजबूर करते हुए भी नजर आ रहे हैं. उससे उठक-बैठक भी करायी गयी. इस व्यक्ति की उम्र करीब 30 वर्ष है.
मनसे के फेसबुक पेज पर इस व्यक्ति को भाजपा का ‘अंध भक्त’ और ‘स्वयंभू चौकीदार’ बताया गया है. यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: राज ठाकरे ने पीएम मोदी पर किया तीखा वार, कहा- दुनियाभर में प्रधानमंत्री ‘फेकू’ के रूप में जाने जाते हैं
पार्टी ने कहा कि इस व्यक्ति को पंतनगर थाने ले जाया गया जहां गैर संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया. मनसे ने फेसबुक पेज पर लिखा,‘‘यदि कोई मनसे प्रमुख के बारे में बुरा बोलता है तो हम उसके घर में घुसकर उसे मारने के लिए तैयार हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2019 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

