बीजेपी के गढ़ में फतह के लिए कांग्रेस ने तय की जिम्मेदारी, प्रियंका-सिंधिया के लिए बनाया 41-39 का फार्मूला
आगामी लोकसभा चुनावों में महज अब कुछ महीने बचे है. इससे पहले सभी पार्टिया दमखम के साथ जीत पक्की करने के लिए जुटी हुई है. वहीं कांग्रेस ने पिछले आम चुनावों के बाद से बीजेपी का गढ़ बन चुके उत्तर प्रदेश में जीत का परचम फहराने के लिए रणनीति बना ली है.
लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनावों में महज अब कुछ महीने बचे है. इससे पहले सभी पार्टिया दमखम के साथ जीत पक्की करने के लिए जुटी हुई है. वहीं कांग्रेस (Congress) ने पिछले आम चुनावों के बाद से बीजेपी (BJP) का गढ़ बन चुके उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जीत का परचम फहराने के लिए रणनीति बना ली है. इसके तहत कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक चलते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को 41 और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को 39 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है.
सूबे में कांग्रेस की पकड़ को मजबूत करने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जिम्मा ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपा गया है. इसके तहत प्रियंका गांधी को 41 सीटों, जबकि महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को 39 सीटों पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी गई है.
प्रियंका गांधी संभालेंगी ये सीटें-
उन्नाव, मोहनलालगंज (आरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़, जालौन (आरक्षित), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी (आरक्षित), फूलपुर, प्रयागराज, बाराबंकी (आरक्षित), फैजाबाद, अंबेडकरनगर, कैसरगंज, गोंडा, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (आरक्षित), लालगंज (आरक्षित), आजमगढ़, घोसी, सलेमपुर, बलिया, जौनपुर, मछलीशहर (आरक्षित), गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मीरजापुर, रॉबर्ट्सगंज (आरक्षित)
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कंधे पर इन सीटों की जिम्मेदारी-
सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर (आरक्षित), अलीगढ़, हाथरस (आरक्षित), मथुरा, आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर (आरक्षित), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (आरक्षित), मिश्रिख (आरक्षित), फर्रुखाबाद, इटावा (आरक्षित), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (आरक्षित), श्रावस्ती
INC COMMUNIQUE
Distribution of Lok Sabha Constituencies in Uttar Pradesh among the AICC General Secretary UP East @priyankagandhi and AICC General Secretary UP West @JM_Scindia. pic.twitter.com/JQcbBjTwNa
— INC Sandesh (@INCSandesh) February 12, 2019
गौरतलब हो कि प्रियंका और सिंधिया ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान का आगाज करते हुए लखनऊ में एक विशाल रोड शो किया था. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए थे. गत 23 जनवरी को प्रियंका और सिंधिया को उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2019 11:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

