CAA Notification: CAA के विरोध में केजरीवाल के बयान पर मंत्री अनुराग ठाकुर की नाराजगी, कहा -उनके बयान से काफी दुख हुआ -Video
Credit- ANI,TWITTER X

CAA के विरोध में केजरीवाल समेत विपक्षी दल एकजुट हुआ है और सभी सीएए का विरोध कर रहें है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस इस कानून का विरोध किया. केजरीवाल के बयान पर अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नाराजगी जताईं है.ठाकुर ने कहा की , 'अगर हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी या जैन समुदाय के लोग पाकिस्तान या अफगानिस्तान में अत्याचार का सामना कर रहे हैं,तो कोई उनके दर्द के बारे में कैसे नहीं सोच सकता. मुझे उनका बयान सुनकर काफी दुख हुआ हैं. वह दिल्ली से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और पूछते हैं कि उन्हें वापस लाने की क्या जरूरत है?जो कांग्रेस पिछले 75 साल में नहीं कर पाई, वह पीएम मोदी ने कर दिया. केंद्र सरकार ये काम करेगी, जिन लोगों पर अत्याचार हुआ है, उन्हें नागरिकता मिलेगी. यह कानून नागरिकता देने के लिए है, नागरिकता छीनने के लिए नहीं. यह भी पढ़े :Kerala Governer On CAA: CAA लागू करना यह महात्मा गांधी का किया हुआ वादा हैं – आरिफ मोहम्मद खान -वीडियो

देखें वीडियो :