राजनीति

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर हो रहें प्रदर्शनों से मुस्लिमों को दूर रहने की मौलाना रजवी बरेलवी की अपील

बरेली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन से मुस्लिमों को दूर रहने की सलाह ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दी है.

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर हो रहें प्रदर्शनों से मुस्लिमों को दूर रहने की मौलाना रजवी बरेलवी की अपील
Arvind Kejriwal | PTI

बरेली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन से मुस्लिमों को दूर रहने की सलाह ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दी है.

मौलाना रजवी बरेलवी ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में मुल्लावीस (सम्ल्लीत) पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया है, उनके समर्थन में दिल्ली और उसके अलावा कुछ जगहों पर धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है, इसमें टोपी लगाकर मुसलमान भी भाग ले रहे हैं. मैं ऐसे तमाम मुसलमानों से अपील कर रहा हूं कि इस तरह के धरना प्रदर्शन में भाग न लें, ऐसे कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखें.

मौलाना ने कहा कि इस्लाम मज़हब ने शराब को हराम व नाजायज करार दिया है, इस्लाम ने अपने अनुयायियों को शराब पीने, खरीद-फरोख्त, हर तरह के इस्तेमाल से बड़ी सख्ती के साथ रोका है. अगर कोई मुसलमान अरविंद केजरीवाल के समर्थन में हो रहे धरना प्रदर्शन में शरीक होता है तो वो नाजायज कार्य को बढ़ावा देने वाले में शामिल समझा जाएगा, जो मुसलमान भाग लेगा, वो शरीयत की नजर में मुजरिम होगा, इसलिए धरना प्रदर्शन से दूर रहें. यह भी पढ़े :President’s Rule In Delhi? क्या दिल्‍ली में लगेगा राष्‍ट्रपति शासन? सीएम केजरीवाल ने नहीं दिया इस्‍तीफा तो जेल से कैसे चलेगी सरकार

मौलाना रजवी बरेलवी ने कहा कि रमजान का मुकद्दस महीना चल रहा है, इस महीने को खुदा ने अपना महीना कहा है, यह महीना खुदा की इबादत के लिए है, इस महीने में की गई इबादत का दोगुना सबाब मिलता है, इसलिए किसी तरह के धरना प्रदर्शन से दूरी बनाकर खुदा की इबादत में लगे रहें.साथ ही रोजा और नमाज अदा करें और अपने परिवार पर ध्यान दें. यह धरना प्रदर्शन स्वार्थ और राजनीतिक होते हैं, इससे मुसलमानों को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2024 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).