गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मौलानाओं ने मांगी दुआ
गोवा में गुरुवार को मौलानाओं ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ‘कुरान ख्वानी (पाठ)’ का आयोजन किया. पर्रिकर दिल्ली के अस्पताल एम्स में भर्ती हैं.
पणजी: गोवा में गुरुवार को मौलानाओं ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ‘कुरान ख्वानी (पाठ)’ का आयोजन किया. पर्रिकर दिल्ली के अस्पताल एम्स में भर्ती हैं. मुख्यमंत्री एम्स के ओल्ड निजी वॉर्ड में गैस्ट्रोएन्टरालजी के प्रोफेसर डॉक्टर प्रमोद गर्ग के निरीक्षण में भर्ती हैं. अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक गोवा के मुख्यमंत्री का कई तरह का टेस्ट हुआ है.
बीजेपी के राज्य अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शेख जिनाह ने पीटीआई भाषा को बताया, '' हमने गोवा के विभिन्न हिस्सों से 10 मौलानाओं को बीजेपी के राज्य मुख्यालय में बुलाया था. यहां मौलानाओं ने एक घंटे तक कुरान ख्वानी का पाठ किया और आधे घंटे तक पर्रिकर के जल्द स्वस्थ होने के लिए अल्लाह से दुआएं की.
Tags
संबंधित खबरें
Real-Life Hero: बिहार पुलिस के सिपाही की तारीफ, दिल का दौरा पड़ने पर CPR देकर CISF जवान की बचाई जान (Watch Video)
Ashok Kharat और सोहम नाइक के वायरल वीडियो, आखिर क्यों हो रही है इनकी तुलना एपस्टीन फाइल्स से?
Vijender Gupta Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल, PM मोदी, शाह सहित कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल, पुलिस जांच में जुटी
Baghpat Shocker: यूपी के बागपत में भैंसा चोरी के शक में दोस्त बने दुश्मन, दिव्यांग की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में दफनाया, फिर ऐसे खुला राज
\