महाराष्ट्र सत्ता संघर्ष: सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फडणवीस सरकार की किस्मत का फैसला, तय कर सकता है फ्लोर टेस्ट की तारीख

देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाने के महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले के खिलाफ शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे अपना आदेश पारित करेगा.

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो )

देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाने के महाराष्ट्र (Maharahstra) के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के फैसले के खिलाफ शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन (Shiv Sena-NCP-Congress Alliance) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे अपना आदेश पारित करेगा. जस्टिस एन वी रमन, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ बहुमत परीक्षण कराने पर आदेश पारित कर सकती है. उधर, शिवसेना (Shiv Sena), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस (Congress) ने संयुक्त रूप से सोमवार को मुंबई में अपने 162 विधायकों की सार्वजनिक परेड आयोजित की.

ऐसा भारतीय जनता पार्टी (BJP) व उसके सहयोगी एनसीपी के अजित पवार (Ajit Pawar) गुट के 170 विधायकों का संख्या बल होने के दावे को 'झूठा' साबित करने के लिए किया गया. इस बीच, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा, '162 के अलावा और भी.. बस इंतजार करें और देखें.' यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र सत्ता संघर्ष: 162 विधायकों ने ली एकजुटता की शपथ, उद्धव ठाकरे बोले- अब बताएंगे, शिवसेना क्या चीज है?

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में शनिवार की सुबह आठ बजे बिना पूर्व सूचना के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री व अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने को चुनौती दी गई है. देवेंद्र फडणवीस व अजित पवार के शपथ ग्रहण के बाद से राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं.

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार का बहुमत परीक्षण सदन में कब, कैसे और किन नियमों से होगा? इस पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार सुबह अपना फैसला सुनाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Guwahati Schools-Colleges Closed: गुवाहाटी में भारी बारिश के चलते जलभराव, शहर के सभी स्कूल-कॉलेज बंद, आदेश जारी; VIDEO

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू