महाराष्ट्र: मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सचिन अहीर शिवसेना में हुए शामिल
महाराष्ट्र में विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुंबई अध्यक्ष सचिन अहीर गुरुवार को सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल हुए. यहां पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. पूर्व मंत्री अहीर के शिवसेना में शामिल होने की घोषणा ठाकरे ने की. राकांपा के कई अन्य बड़े नेताओं के भी पार्टी छोड़ने की अटकलें हैं.
मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के मुंबई अध्यक्ष सचिन अहीर (Sachin Ahir) गुरुवार को सत्तारूढ़ शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल हुए. यहां पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी.
परोक्ष रूप से इसकी जानकारी देते हुए अहीर ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि राजनीति में कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं और विधानसभा चुनावों से मुश्किल से दो महीने पहले वे अपनी योजनाओं को लेकर बहुत कष्ट में हैं.
वर्ली से विधायक अहीर (47) ने हालांकि कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के सपनों को पूरा करने में सहायता करने का मौका मिलने पर वे खुश हैं. पूर्व मंत्री अहीर के शिवसेना में शामिल होने की घोषणा ठाकरे ने की. राकांपा के कई अन्य बड़े नेताओं के भी पार्टी छोड़ने की अटकलें हैं.
Tags
संबंधित खबरें
VIDEO: वसई में शर्मनाक हरकत, मछली विक्रेता मछलियों पर छिड़क रहा था ‘लाल हिट’, रंगे हाथ पकड़ा गया; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
Van Rani Mini Toy Train: संजय गांधी नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 साल बाद आज से फिर शुरू होगी ‘वनरानी’ मिनी टॉय ट्रेन सेवा
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
\