(Photo : X)
Mukhtar Ansari Hospitalized: यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई. घटना की सूचना मिलने पर जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया. जानकारी के मुताबिक, मुख्तार की हालत गंभीर बताई जा रही है. वह ICU में है. उसे सीने में तेज दर्द और घबराहट की समस्या हो रही थी. गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में जहर देने की साजिश की आशंका जताई थी.
जेल में मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, बांदा मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती #MukhtarAnsari | #UttarPradesh | @anjali_speak | @pankajjha_ pic.twitter.com/YAxbmlsCRR
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) March 26, 2024













QuickLY