लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी आज अमेठी दौरे पर, चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं से करेंगी चर्चा
इसके पहले प्रियंका गांधी के बारे में कहा जा रहा था वे पहले फैजाबाद जाएंगी जहां पर वे चुनाव संपर्क अभियान शुरू करने के बाद अमेठी जायेगी. लेकिन अब वे फैजाबाद जाने से पहले अमेठी जा रही है.
लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 का (Lok Sabha Election 2019) बिगुल बजने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) पार्टी की जीत के लिए जी जान लगा दी है. होली से पहले वे पूर्वी उत्तर के इलाहाबाद, भदोही, वाराणसी, का दौरा करने के बाद प्रियंका गांधी आज अमेठी दौरे पर पहुंच रही हैं. हालांकि इसके पहले वे फैजाबाद जाने वाली थी. लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव होने के बाद वे आज अमेठी जा रहीं हैं. जहां पर पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकत करेंगी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी बुधवार सुबह 10:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां 10 मिनट रुककर अमेठी के लिए रवाना हो जाएंगी. वे जगदीशपुर और इन्हौना होते हुए करीब 1:30 बजे एएच इंटर कॉलेज, मुसाफिरखाना पहुंचेंगी. जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. यह बैठ साढ़े आठ घंटे चलेगी. रात आठ बजे वहां से वह रात्रि विश्राम के लिए भूयेमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी. दूसरे दिन वे गुरूवार को इसी गेस्ट हाउस में दिनभर रायबरेली के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री पर तंज, कहा- मोदी ने बनारस में एक भी वादा पूरा नहीं किया
शुक्रवार को फैजाबाद का करेंगी दौरा
अमेठी और रायबरेली में अपना दो दिन का दौरा खत्म करने के बाद वे शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे भूयेमऊ गेस्ट हाउस से कुमारगंज होते हुए फैजाबाद पहुंचेंगी. जहां वे फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगी. उनका यह भ्रमण कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. इसके बाद शाम सात बजे प्रियंका फैजाबाद से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी. जहां से रात 9:50 बजे दिल्ली चली जाएंगी. बता दें कि पहले मिले कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका 27 मार्च से अयोध्या से अपना संपर्क अभियान प्रारंभ करनी वाली थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

