देश

Lok Sabha Elections Results 2019 Aaj Tak LIVE NEWS STREAMING: लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे, यहां देखें लाइव

देशभर में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. हालांकि क्षेत्रीय पार्टियां भी लड़ाई में मजबूती से खड़ी हैं.

Lok Sabha Elections Results 2019 Aaj Tak LIVE NEWS STREAMING: लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे, यहां देखें लाइव
पीएम मोदी और राहुल गांधी (Photo Credits: Twitter@BJP4India/IANS)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए सभी सात चरणों में हुए मतदान के बाद आज चुनाव नतीजे आने वाले हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से होगी. मतगणना के कुछ देर बाद ही रुझान सामने आने लगेंगे. देशभर में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच है. हालांकि क्षेत्रीय पार्टियां (Regional Parties) भी लड़ाई में मजबूती से खड़ी हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो बीजेपी को 282 और नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) को 336 सीटें मिलीं थीं जबकि यूनाइटेड प्रोग्रेसिव एलायंस (UPA) 59 सीटों पर सिमट कर रह गई थी. इसमें कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. मतगणना के कुछ देर बाद आने वाले रुझानों और नतीजों को आप आजतक पर लाइव देख सकते हैं.

ज्ञात हो कि 2019 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए गए. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल, दूसरा चरण 18 अप्रैल, तीसरा चरण 23 अप्रैल, चौथा चरण 29 अप्रैल, पांचवां चरण 6 मई, छठा चरण 12 मई और सातवां व अंतिम चरण का चुनाव 19 मई को हुआ. इस बार उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सभी सात चरणों में वोट डाले गए.

यहां देखें लाइव-

बता दें कि कि आजतक और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने एनडीए को 339-365 सीटें तो वहीं यूपीए को 77-108 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) व समाजवादी पार्टी (SP) गठबंधन को 10-16 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 07:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).