Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीएसपी प्रमुख मायावती ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची रविवर को जारी की. इस सूची में तीन उम्मीवारों के नाम हैं. सय्यद दानिश को संत कबीर नगर से टिकट दिया गया है तो अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ रवि प्रकाश मौर्या को चुनाव मैदान में उतारा गया है.वहीं सूची में तीसरा नाम सबीह अंसारी का है. उन्हें बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है.
वहीं अमेठी से कांग्रेस का कौन उम्मीवार होगा. अभी भी कांग्रेस की तरफ से असमंजस की स्थित बनी हुई हैं. लेकिन मायावती ने अमेठी से अपने उम्मीवार को उतारा कर मुकाबाला दिलचस्प कर दिया है.
स्मृति ईरानी के खिलाफ BSP से रवि प्रकाश मौर्या लड़ेंगे चुनाव:
Uttar Pradesh: Bahujan Samaj Party (BSP) releases a list of its candidates for the upcoming Lok Sabha elections. #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/edCtSatsjq
— ANI (@ANI) April 28, 2024












QuickLY