लोकसभा चुनाव 2019: बंगाल में बवाल के बीच कोलकाता से मिले 1 करोड़ रुपये कैश, 3 गिरफ्तार

शहर में पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी नकदी जब्त की.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

कोलकाता: शहर में पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी नकदी जब्त की.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने आईएएनएस को कहा, "मध्य कोलकाता की मीर घर रोड और स्ट्रैंड रोड क्रॉसिंग के पास मंगलवार दोपहर 2.30 के पास कुणाल कुमार (29) और राहुल कुमार (27) नाम के दो व्यक्तियों को 65 लाख रुपये की बेनामी नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया, दोनों बिहार के रहने वाले हैं."

अधिकारी ने कहा कि दूसरी घटना में कोलकाता निवासी मोहन अग्रवाल (29) को स्ट्रैंड रोड से 35 लाख पांच हजार रुपये की बेनामी नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया.

तीनों आरोपियों के खिलाफ बड़ा बाजार पुलिस स्टेशन में चोरी (आईपीसी 379) और सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\