लोकसभा चुनाव 2019: दिग्विजय सिंह को भोपाल से मैदान में उतार सकती है कांग्रेस, ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी बदली जा सकती है सीट
कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम आगे आया है. खबरों की मानें तो दिग्विजय सिंह भोपाल से और ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर से आगामी आम चुनाव लड़ सकते हैं.
लोकसभा चुनाव (General Election 2019) को लेकर प्रदेश में सियासी समीकरण लगातार बदल रहे हैं. चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल जोर-शोर तैयारियों में लग चुके हैं. पार्टियों के ओर से लगातार सियासी समीकरणों में बदलाव किया जा रहा है. चुनाव के लिए सभी दल एक-एक कर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर है. इस कड़ी में कांग्रेस से दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का नाम आगे आया. खबरों की मानें तो दिग्विजय सिंह भोपाल से और ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर से आगामी आम चुनाव लड़ सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना के बदले ग्वालियर से चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं. सर्वे की रिपोर्ट में गुना की परिस्थितियां अनुकूल नहीं बताई गईं. दिग्विजय सिंह को राजगढ़ की जगह भोपाल से चुनाव लड़ने को कहा गया है. वहीं, अजय सिंह सतना को छोड़कर सीधी की राह पर बढ़ चले हैं. दिल्ली में हुई बैठक के बाद नेताओं ने इस तरह के संकेत दिए हैं. राजगढ़ का उम्मीदवार तय करने की जिम्मेदारी दिग्विजय के अलावा मंत्री जयवद्र्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह और विधायक लक्ष्मण सिंह पर छोड़ दी गई है. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने कहा- बिहार में महागठबंधन 17 मार्च को करेगा उम्मीदवारों का ऐलान
दिग्विजय सिंह कांग्रेस के बड़े नेता हैं तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया काफी समय से जनता के बीच लोकप्रिय हैं. सिंधिया चुनाव में जीत के लिए जमीनी स्तर पर काम रहें हैं. राजस्थान विधानसभा चुनाव में सिंधिया ने एड़ी-चोटी का बल लगाया था जिससे पार्टी को जीत मिली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2019 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

