अमित शाह बोले-सभी को अपने जीवन में रामायण के मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सभी को अपने जीवन में रामायण के मूल्यों को आत्मसात कर एक आदर्श इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए.
नयी दिल्ली.केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सभी को अपने जीवन में रामायण के मूल्यों को आत्मसात कर एक आदर्श इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए.
शाह ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा यहां आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कहा कि रामायण सदियों पुरानी भारतीय संस्कृति का खजाना है और दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान है.
उन्होंने कहा, ‘‘सभी को अपने जीवन में रामायण के मूल्यों को आत्मसात कर एक आदर्श इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए.’’