नाथूराम गोडसे पर बयान के बाद कमल हासन ने कहा- मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता

कमल हासन ने कहा कि मैं डरा हुआ महसूस नहीं कर रहा.

कमल हासन (Photo Credits: ANI)

हाल ही में नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) को आजाद भारत का पहला 'हिंदू आतंकी' बताने के बाद विवादों में घिरे कमल हासन (Kamal Haasan) ने शुक्रवार को कहा कि मैं गिरफ्तार होने से नहीं डरता. उन्हें मुझे गिरफ्तार करने दो. मक्कल नीधि मैयम (MNM) के संस्थापक कमल हासन ने कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं तो इससे सिर्फ और अधिक समस्याएं पैदा होंगी. यह एक चेतावनी नहीं बल्कि केवल एक सलाह है. त्रिची (Trichy) में गुरुवार को अपनी एक रैली पर पत्थरबाजी और हंगामे पर कमल हासन ने कहा कि मुझे लगता है कि राजनीति में स्तर गिरता जा रहा. मैं डरा हुआ महसूस नहीं कर रहा. हर धर्म (Religion) में आतंकी होते हैं. इतिहास (History) गवाह है कि सभी धर्मों में अपने कट्टरवाद होते हैं.

दरअसल, तमिलनाडु के अरवाकुरिचि में रविवार की रात एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमल हासन ने कहा था कि वह एक ऐसे स्वाभिमानी भारतीय हैं जो समानता वाला भारत चाहते हैं जहां तिरंगे के ‘तीन रंग’ बरकरार रहें. विभिन्न धर्मों के संदर्भ में उन्होंने तिरंगे के तीन रंगों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘मैं ऐसा इसलिए नहीं बोल रहा हूं क्योंकि यह मुस्लिम बहुल इलाका है, बल्कि मैं यह बात गांधी की प्रतिमा के सामने बोल रहा हूं. आजाद भारत का पहला आतंकी हिन्दू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे है.

कमल हासन के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया. बीजेपी ने सोमवार को कहा था कि हत्यारा किसी आतंकवादी से बहुत अलग होता है. बीजेपी ने कमल हासन पर विभाजनकारी राजनीति करने का और अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण के लिए हिंदुओं की गलत छवि पेश करने में कांग्रेस व कम्युनिस्टों का अनुसरण करने का आरोप भी लगाया था. यह भी पढ़ें- कमल हासन का विवादित बयान, कहा- आजाद भारत का पहला आतंकवादी था हिंदू, नाम था नाथूराम गोडसे

उधर, कमल हासन ने बुधवार को मदुरै में मद्रास हाई कोर्ट के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी और कहा ता कि उनका भाषण सिर्फ नाथूराम गोडसे के खिलाफ था और सभी हिंदुओं के बारे में नहीं था.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, May 16, 2026: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के 22K-24K के ताजा रेट

Weather Forecast Today, May 16: देश में भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आज बारिश की संभावना

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड