जे पी नड्डा 19 फरवरी को बनेंगे बीजेपी अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जे पी नड्डा की ताजपोशी 19 फरवरी को होगी. माना जा रहा है कि 19 फरवरी तक बीजेपी के 80 फीसदी से ज्यादा राज्य इकाइयों के चुनाव पूरे हो जाएंगे और उसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जे पी नड्डा की ताजपोशी 19 फरवरी को होगी. माना जा रहा है कि 19 फरवरी तक बीजेपी के 80 फीसदी से ज्यादा राज्य इकाइयों के चुनाव पूरे हो जाएंगे और उसके बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा. सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा का पार्टी का 11वां अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है. फिलहाल बीजेपी में संगठन के चुनाव चल रहे हैं.
बीजेपी के संविधान के मुताबिक 50 फीसदी से ज्यादा राज्य इकाइयों के चुनाव हो जाने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है.
बता दें कि जेपी नड्डा छात्र राजनीति के समय एबीवीपी से जुड़े और संगठनों के विभिन्न पदों पर रहते हुए पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गये थे. उसके बाद वे राज्य और केंद्र में मंत्री भी रहे हैं.
संबंधित खबरें
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज
BJP Rajya Sabha Candidates List: बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जारी की सूची, विनोद तावड़े सहित इन 4 नेताओं को मिला टिकट
Delhi Liquor Policy: दिल्ली में होली पर ड्राई डे खत्म, शराब की दुकानें खुलने पर सियासी घमासान, AAP ने पूछा- अब कहां हैं ED और CBI?
\