झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: खूंटी रैली में बोले पीएम मोदी- राम मंदिर और अनुच्छेद 370 पर बेनकाब हुई कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को खूंटी में रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद यह बात स्पष्ट हुई है कि झारखंड के लोगों में बीजेपी सरकार के प्रति एक विश्वास की भावना है. ये भाव है कि झारखंड का विकास कोई दल कर सकता है, तो वो सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

Jharkhand Assembly Elections 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को खूंटी (Khunti) में रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद यह बात स्पष्ट हुई है कि झारखंड के लोगों में बीजेपी सरकार (BJP Government) के प्रति एक विश्वास की भावना है. ये भाव है कि झारखंड का विकास कोई दल कर सकता है, तो वो सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही है. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान से 3 बातें स्पष्ट हुई हैं. पहली- लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में झारखंड के लोगों की आस्था अभूतपूर्व है. दूसरी- बीजेपी सरकार ने जिस प्रकार नक्सलवाद की कमर तोड़ी है, उससे यहां डर का माहौल कम हुआ है और विकास का माहौल बना है.

पीएम मोदी ने कहा कि राम जन्मभूमि को लेकर जिस विवाद को कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकारों ने लगातार लटकाए रखा, वो भी शांतिपूर्ण ढंग से हल हो गया. उन्होंने कहा कि भगवान राम अयोध्या से जब निकले थे, तब तो राजकुमार राम थे और जब 14 साल के वनवास के बाद वापस आए तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बन गए. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि 14 साल भगवान राम ने आदिवासियों के बीच बिताए थे. ये संस्कार हैं, आदिवासी भाई-बहनों के.

पीएम मोदी ने कहा कि इतने लंबे काल से लटकी हुईं चीजें जिन्हें अटकाने के लिए राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित लोगों ने अड़ेंगे डाले. लेकिन हमने देश में शांति, एकता, सद्भाव के लिए समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास किया और सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 अब हट चुका है. अब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को विकास और विश्वास के पथ पर ले जाने की जिम्मेदारी आदिवासी अंचल में ही जन्मे, पले-बढ़े, उपराज्यपाल जी के कंधे पर है. यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: जीत के लिए अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- आपका मत तय करेगा कि प्रदेश विकास के पथ पर जाएगा या नक्सलवाद की राह पर.

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार आदिवासी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रही है, क्योंकि आदिवासी हितों की रक्षा में बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने कहा कि आप सभी को कांग्रेस और उसके साथियों से सावधान रहने की जरूरत है. उनका इतिहास आपको पता है, उनके कारनामें आपको याद हैं. उनकी नजर सिर्फ और सिर्फ यहां की प्राकृतिक संपदा पर है.

Share Now

\