झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019: जेएमएम चीफ हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों सीटों पर आगे

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन आठ चरण की मतगणना के बाद अब दुमका और बरहेट दोनों विधानसभा सीटों से बढ़त बनाने में सफल हो गये हैं. झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए और आज मतगणना चल रही है. आठ चरणों के बाद हेमंत सोरेन अपने पुराने गढ़ दुमका में भाजपा की मंत्री लुईस मरांडी से तीन हजार से अधिक मतों की बढ़त बना चुके हैं.

हेमंत सोरेन (Photo Credits: PTI)

Jharkhand Assembly Election Results 2019: झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन आठ चरण की मतगणना के बाद अब दुमका और बरहेट दोनों विधानसभा सीटों से बढ़त बनाने में सफल हो गये हैं. झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए और आज मतगणना चल रही है. आठ चरणों के बाद हेमंत सोरेन अपने पुराने गढ़ दुमका में भाजपा की मंत्री लुईस मरांडी से तीन हजार से अधिक मतों की बढ़त बना चुके हैं. पहले वह लुईस से पीछे चल रहे थे. हेमंत सोरेन ने बरहेट की दूसरी सीट पर भाजपा के सिमोन माल्टो से दस हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है.

वहीं दूसरी तरफ जमशेदपुर पूर्व से सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास पीछे चल रहे है, उनके मुकाबले बीजेपी के बागी सरयू राय आगे चल रहे हैं जो निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं. इसी सीट से जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन प्रत्याशी गौरव बल्लभ पीछे चल रहे हैं. यह भी पढ़े-झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: रघुवर दास को भरोसा, कहा- बीजेपी के ही नेतृत्व में बनेगी सरकार

ज्ञात हो कि जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को रुझानों में 39, बीजेपी को 31, आजसू को 4, जेवीएम को 3 सीटों पर बढ़त मिल रही है. वहीं अन्य को 4 सीटें मिल रही है. नतीजों से पहले सीएम रघुवर दास ने मीडिया से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि  रुझानो पर अभी कुछ बोलना सही नहीं, बीजेपी के ही नेतृत्व में सरकार बनेगी.

(भाषा इनपुट के साथ) 

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट