जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सूबे के तेज विकास के लिये सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को राज्य का हर मोर्चे पर तीव्र विकास सुनिश्चित करने के लिये सभी वर्गों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया. आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को राज्य का हर मोर्चे पर तीव्र विकास सुनिश्चित करने के लिये सभी वर्गों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने अपने संदेश में यह आह्वान किया.
1931 में डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 13 जुलाई को शहीद दिवस मनाया जाता है.
प्रवक्ता ने कहा कि मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर अपने गौरवशाली बहुलतावादी लोकाचार और सद्भाव के लिये जाना जाता है.
संबंधित खबरें
अब एआई क्रांति की तैयारी में है भारत
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र में लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी, जल्द कराएं e-KYC में सुधार, जनवरी-फरवरी की किस्त इस महीने एक साथ आने की उम्मीद
WB Banglar Yuva Sathi Scheme: बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी की बड़ी घोषणा, प्रदेश में ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना शुरू; जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन
Kerala News: केरल की 73 वर्षीय प्रभावती अम्मा ने फुटपाथ पर नियम तोड़ने वाले को सिखाया सबक, साहस के लिए हुईं सम्मानित; देखें VIDEO
\