INX मीडिया केस: पी चिदंबरम से सीबीआई ने पूछे ये 20 सवाल, कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को सीबीआई ने राउज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश कर 5 दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया है. कोर्ट ने दोनों पक्षों की डेढ़ घंटे दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया.

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (Photo Credit- Twitter)

नई दिल्ली. आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को सीबीआई ने राउज ऐवेन्यू कोर्ट में पेश कर 5 दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया है. कोर्ट ने दोनों पक्षों की डेढ़ घंटे दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया. चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था, जहां उन्हें एजेंसी द्वारा पूछे गए 20 सवालों का सामना करना पड़ा, जो आईएनएक्स मीडिया मामले में जुड़े मनी लांडरिंग और भ्रष्टाचार से संबंधित है.

ये सवाल हैं.

1. आपकी विदेशों में संपत्तियों के आय का स्त्रोत क्या है?

2. यूके, स्पेन और मलेशिया में संपत्तियों को खरीदने के लिए पैसा कहां से आया?

3. बार्सिलोना टेनिस क्लब को खरीदने का पैसा कहां से आया?

4. कार्ति को ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड से धन क्यों मिला?

5. आईएनएक्स सौदे से रिश्वत में मिले धन को आपने या कार्ति ने कहां निवेश किया?

6. हमारे पास आपके विदेश स्थित शेल कंपनियों के सबूत हैं. आपका क्या कहना है?

7. आपसे और कार्ति से जुड़ी कितनी शेल कंपनियां हैं?

8. ये शेल कंपनियां किस सेक्टर की हैं और इनका क्या कारोबार है?

9. फाइनेंसियल इंटेलीजेंट यूनिट ने मॉरिशस की तीन कंपनियों से आईएनएक्स मीडिया प्रा. लि. में 305 करोड़ रुपये से अधिक के एफडीआई निवेश पर सवाल उठाए हैं, जिसका मालिकाना हक उस समय पीटर मुखर्जी और उसकी पूर्व पत्नी इंद्राणी मुखर्जी के पास था। आपका इस पर क्या कहना है?

10. क्या आपके बेटे ने एफआईपीबी के विभागों पर प्रभाव डाला?

11. आपने वित्त मंत्री होने के नाते आईएनएक्स मीडिया सौदे में अपने बेटे को विदेशी निवेश के नियमों की धज्जियां उड़ाने की अनुमति कैसे दी।

12. आप इंद्राणी मुखर्जी से नार्थ ब्लॉक में क्यों मिले थे?

13. क्या आपने इंद्राणी को कार्ति के संपर्क में रहने को कहा था?

14. क्या आप पीटर मुखर्जी से भी मिले थे?

15. आपकी तरफ से आईएनएक्स मीडिया को मंजूरी देने में नॉर्थ ब्लॉक के और कौन से अधिकारी शामिल थे?

16. आप नोटिस मिलने के बाद भी क्यों पेश नहीं हुए?

17. दिल्ली उच्चन्यायालय द्वारा आपकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज करने के बाद से कल शाम तक आप कहां थे और इस दौरान आप किन-किन लोगों से मिले?

18. इस दौरान आपका मोबाइल फोन बंद था, तो आप कौन सा नंबर इस्तेमाल कर रहे थे?

19. अगर आपका इरादा गिरफ्तारी से बचने का नहीं था, तो कल (मंगलवार) सुप्रीम कोर्ट से लौटते वक्त आप अपने ड्राइवर और क्लर्क को छोड़कर क्यों निकले?

20. आप सीबीआई के नोटिस के बावजूद पेश क्यों नहीं हुए?

बुधवार रात 8.00 बजे सीबीआई द्वारा नाटकीय ढंग से गिरफ्तारी के बाद चिदंबरम एजेंसी के मुख्यालय में सारी रात लगभग जगकर गुजारी, क्योंकि उनसे वहां आधी रात के बाद पूछताछ की गई.

जांच में शामिल अधिकारियों ने नाम नहीं छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि चिदंबरम से औपचारिक पूछताछ गुरुवार रात 12 बजे के बाद शुरू हुई. सीबीआई के निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला खुद शीर्ष एजेंसी के सभी अधिकारियों के साथ मुख्यालय में मौजूद थे. यह भी पढ़े-INX केस: पी चिदंबरम को बड़ा झटका- नहीं मिली जमानत, पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड पर भेजे गए

चिदंबरम ने ज्यादातर सवालों के जवाब अधूरे दिए, कई के जवाब में मालूम नहीं कहा और कई के जवाब ही नहीं दिए.

73 वर्षीय चिदंबरम को पहले सीबीआई अधिकारियों ने खाना देने की पेशकश की, जिसे उन्होंने इन्कार कर दिया. इसके बाद पूछताछ शुरू हुई. इस सूची में शामिल 20 सवाल उनकी आईएनएक्स मीडिया की सह-संस्थापक इंद्राणी मुखर्जी से हुई बैठक से संबंधित हैं.

इंद्राणी फिलहाल अपनी बेटी शीना बोरा हत्या के मुकदमे में जेल में बंद है और इस मामले की गवाह बन गई है. सूत्रों ने बताया कि चिदंबरम और उसके बेटे के खिलाफ मामला उसकी गवाही के आधार पर ही तैयार किया गया है.

(आईएएनएस इनपुट के साथ) 

Share Now

संबंधित खबरें

Supreme Court on Abetment to Suicide: लिव-इन पार्टनर से शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं; सुप्रीम कोर्ट ने छह आरोपियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की रद्द

‘अपराधियों में ऐसा खौफ पैदा करें कि दोबारा सोचने की हिम्मत न हो’: दिल्ली में दुष्कर्म की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की पुलिस को सख्त हिदायत

'यह संविधान के मूल पर सीधा प्रहार है': मताधिकार छीनने पर बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्ज्वल भुइयां; 'बिना नोटिस और सुनवाई के वोटर लिस्ट से नाम नहीं कट सकता'

Social Media Ban for Minors: क्या भारत में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने दिए कड़े नियमों के संकेत