State Mourning In India: भारत सरकार ने महारानी एलिजाबेथ के निधन पर 11 सितंबर को घोषित किया राजकीय शोक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद पूरे भारत में 11 सितंबर को एक दिन का राजकीय शोक होगा. यह जानकारी गृह मंत्रालय की ओर से दी गई है.

State Mourning In India: भारत सरकार ने फैसला किया है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन (Queen Elizabeth II Died) के बाद पूरे भारत में 11 सितंबर को एक दिन का राजकीय शोक होगा. यह जानकारी गृह मंत्रालय की ओर से दी गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलिजाबेथ द्वितीय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय एक ऐसी कद्दावर हस्ती थीं, जिन्होंने अपने देश और लोगों को प्रेरणादायी नेतृत्व प्रदान किया.

आपको बता दें कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार देर रात निधन हो गया. वह पिछले कुछ वक्त से बीमार थीं. 96 साल की महारानी स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में रह रही थीं. यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली, वे सबसे लंबे समय तक (70 साल) ब्रिटेन की महारानी रहीं.

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा "महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा... उन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया. उनके निधन से आहत हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ है."

पीएम मोदी ने कहा "2015 और 2018 में यूके की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ-2 के साथ यादगार मुलाकातें हुईं. मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को नहीं भूलूंगा. एक बैठक के दौरान उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उनकी शादी में उपहार में दिया था. मैं इसको हमेशा रखूंगा."

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड