India-China Border Tension: चीन से तनाव पर रविशंकर प्रसाद बोले-नरेंद्र मोदी के भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता

भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा के पास जारी तनाव पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता है. रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को इस मसले से जुड़े सवाल का एक लाइन में जवाब देते हुए कहा, "मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी के भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता." कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चीन से जारी तनाव पर और ज्यादा बोलने से इन्कार करते हुए प्रेस कांफ्रेंस का विषय कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से सरकार पर उठाए गए सवालों का सिलसिलेवार रूप से जवाब देने पर केंद्रित रखा.

रविशंकर प्रसाद (Photo Credits-ANI Twiiter)

नई दिल्ली, 27 मई. भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा के पास जारी तनाव पर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता है. रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को इस मसले से जुड़े सवाल का एक लाइन में जवाब देते हुए कहा, "मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी के भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता." कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चीन से जारी तनाव पर और ज्यादा बोलने से इन्कार करते हुए प्रेस कांफ्रेंस का विषय कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से सरकार पर उठाए गए सवालों का सिलसिलेवार रूप से जवाब देने पर केंद्रित रखा. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कि चीन की हरकतों पर भारत सरकार के जवाबी कदम पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया की नजर है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस बयान से भारत के अटल इरादों के बारे में जता दिया है कि वह चीन के दबाव में आने वाला नहीं है.

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था चीन के साथ सीमा पर चल रहे घटनाक्रम को लेकर सरकार को पारदर्शी तरीके से पूरे देश को जानकारी देनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा था कि नेपाल में क्या हुआ, कैसे हुआ, लद्दाख में क्या हुआ, सरकार को बताना चाहिए। राहुल गांधी ने बाद में यह कहा कि चीन के मुद्दे पर वह ज्यादा न बोलते हुए मुद्दे को सरकार की दूरदर्शिता पर छोड़ते हैं. यह भी पढ़ें-India-China Border Tension: भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव बरकरार, डिफेंस एक्सपर्ट पी.के सहगल बोले-युद्ध करना दोनों के हित में नहीं

दरअसल, पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास पिछले कुछ दिनों से चीन की तरफ से सैन्य गतिविधियों के बढ़ने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव है. भारत के अपनी सीमा के अंदर सड़क निर्माण करने पर चीन विरोध जता रहा है. चीन की हरकतों को लेकर भारत भी अलर्ट मोड में है. दोनों देशों की सेनाओं की हाल में सीमा पर गतिविधियां बढ़ीं हैं. बताया जा रहा है कि 2017 में उपजे डोकलाम विवाद जैसी स्थिति फिर से दोनों देशों के बीच उत्पन्न हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड