Rajasthan: मैं सीएम पद छोड़ना चाहता हूं लेकिन यह मुझे नहीं छोड़ रहा है, सीएम फेस को लेकर बोले अशोक गहलोत

सीएम गहलोत ने कहा कि वे तो सीएम पद छोड़ना चाहते हैं, लेकिन कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ रही है और सीएम की कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ेगी.

Rajasthan CM Ashok Gehlot | PTI

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत ने ऐसा बयान दिया जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस एक बार फिर उन्हें ही सीएम पद का उम्मीदवार बना रही है. सीएम गहलोत ने कहा कि वे तो सीएम पद छोड़ना चाहते हैं, लेकिन कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ रही है और सीएम की कुर्सी उन्हें नहीं छोड़ेगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "एक बार एक महिला ने मुझसे कहा था कि भगवान की इच्छा है कि आप चौथी बार मुख्यमंत्री बनें... मैंने उनसे कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं लेकिन यह पद मुझे नहीं छोड़ रहा है." राजस्थान मंत्रिमंडल का अहम फैसला, इन लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी.

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दिल्ली में कहा, "सोनिया गांधी जी (कांग्रेस) अध्यक्ष बनने के बाद, उन्होंने पहला निर्णय मुझे मुख्यमंत्री बनाने का लिया. मैं सीएम उम्मीदवार नहीं था, लेकिन उन्होंने मुझे सीएम के रूप में चुना... मैं सीएम पद छोड़ना चाहता हूं लेकिन यह पद यह मुझे नहीं छोड़ रहा है और यह मुझे छोड़ेगा भी नहीं."

ये कुर्सी मझे नहीं छोड़ रही

राजस्थान में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार की घोषणा में देरी पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "चयन प्रक्रिया को लेकर विपक्ष का दर्द ये है कि कांग्रेस पार्टी में कोई मतभेद क्यों नहीं हैं. मुझे यकीन है कि आप सचिन पायलट के बारे में बात कर रहे हैं." सारे फैसले सबकी राय से हो रहे हैं. मैं सचिन पायलट के समर्थकों के, उनके पक्ष में लिए जाने वाले फैसलों में शामिल हो रहा हूं."

उन्होंने कहा, पायलट साहब के सब टिकट लगभग क्लियर हो रहे हैं. उनके एक भी टिकट पर मैने उंगली नही उठाई. इस से बड़ी बात क्या हो सकती है?

सचिन पायलट के साथ सत्ता संघर्ष पर राजस्थान के सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, " हम सब एकजुट हैं. मैंने किसी भी एक उम्मीदवार (पायलट पक्ष के) का विरोध नहीं किया है." केंद्र पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा, ''देश में क्या हो रहा है?...किसी भी पार्टी की सरकार हो, जिस तरह से न्यायपालिका पर दबाव बनाया जा रहा है, ED, इनकम टैक्स और CBI का दुरुपयोग किया जा रहा है, लोकतंत्र में यह तरीका उचित नहीं कहा जा सकता. आचार संहिता घोषित होने के बाद भी आप विपक्षी दलों पर छापेमारी करवा रहे हैं.''

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट