देश

Himachal Politics: कांग्रेस के सभी बागी 6 विधायक अयोग्य घोषित, स्पीकर ने लिया एक्शन

हिमाचल प्रदेश के स्पीकर सतपाल पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सभी 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है.

Himachal Politics: कांग्रेस के सभी बागी 6 विधायक अयोग्य घोषित, स्पीकर ने लिया एक्शन
Kuldeep Singh Pathania | ANI

शिमला: हिमाचल प्रदेश के स्पीकर सतपाल पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले सभी 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है. विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया का कहना है, "कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले छह विधायकों ने अपने खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों को आकर्षित किया... मैं घोषणा करता हूं कि छह लोग तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य नहीं रहेंगे." Himachal Politics: सुक्खू सरकार कब तक सुरक्षित? संकट अभी टला नहीं.

स्पीकर सतपाल पठानिया ने कहा, 'विधायकों ने चुनाव तो कांग्रेस पार्टी से लड़ा, लेकिन पार्टी का व्हिप उल्लंघन किया. पार्टी के पक्ष में वोट नहीं दिया. उन्होंने कहा कि दल-बदल कानून के तहत 6 विधायकों के खिलाफ शिकायत विधायक और मंत्री हर्ष वर्धन जी के माध्यम से हमारे सचिवालय को मिली. जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को सुना और अपना फैसला सुनाया.

6 विधायकों के खिलाफ एक्शन

क्रॉस वोटिंग से शुरू हुआ खेल

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव था. इसे जीतने के लिए 35 विधायकों के वोट की जरूरत थी. कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं, इसके अलावा पार्टी को 3 निर्दलीय का समर्थन का भी भरोसा था. बीजेपी के 25 विधायक हैं. उसके पास 10 वोट कम थे, इसलिए पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की जीत तय मानी जा रही थी. लेकिन कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर पूरा गेम पलट दिया, निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी का साथ दिया.

इस चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. टोटल 9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए बीजेपी को वोट दिया. बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले. क्रॉस वोटिंग के चलते हिमाचल में पेंच फंस गया, जिसके बाद टॉस कराकर फैसला किया गया. इसमें बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत हो गई और कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना पड़ा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).