देश

आजादी के नारे लगाने वालों को लेकर गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत एक आजाद देश है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है.’’ बीजेपी नेता ने कहा, ‘‘ अगर वे भारत से आजादी चाहते हैं तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करना चाहिए कि वह सीमा खोल दें और ये जहां जाना चाहते हैं, चले जाएं.’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अहमदाबाद में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिस पर पूर्व योजना के तहत हमला किया गया था.

आजादी के नारे लगाने वालों को लेकर गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने दिया बड़ा बयान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

अहमदाबाद: गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल (Nitin Patel) ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और ‘आजादी’ मांग रहे हैं उन्हें देश छोड़कर जाने दिया जाना चाहिए. वह यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. पटेल ने कहा, ‘‘ देश को आजादी 1947 में मिल गयी थी लेकिन आप देखते हैं कि कुछ लोग जमा होते हैं और ‘आजादी’ के नारे लगाते हैं. आपको किससे आजादी चाहिए? क्या आपको अपने माता-पिता से आजादी चाहिए? क्या आप अपने पति से आजादी चाहती हैं? मैं इसे समझ नहीं पाता हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत एक आजाद देश है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है.’’ बीजेपी  नेता ने कहा, ‘‘ अगर वे भारत से आजादी चाहते हैं तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करना चाहिए कि वह सीमा खोल दें और ये जहां जाना चाहते हैं, चले जाएं.’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अहमदाबाद में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिस पर पूर्व योजना के तहत हमला किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2020 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).