Vadodara: निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भिड़े BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें Video

न्यूज एजेंसी ANI के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि सोमा तलाव क्षेत्र में सड़क के बीचो बीच बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों के बीच खूब गाली-गलौच भी हुई.

BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े (Photo Credits: ANI)

वड़ोदरा: गुजरात (Gujarat) के वड़ोदरा (Vadodara) के सोमा तालव इलाके में नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई. न्यूज एजेंसी ANI ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है. वीडियो में कार्यकर्ता एक दूसरे को धक्का देते हुए दिख रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने हाथों में लिए झंडों को ही हथियार बना कर मारपीट की. हालांकि, इस झड़प में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

न्यूज एजेंसी ANI के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि सोमा तलाव क्षेत्र में सड़क के बीचो बीच बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों के बीच खूब गाली-गलौच भी हुई. अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि दोनों दल के वर्कर आपस में क्यों भिड़ गए. COVID-19 की चपेट में आए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, अस्पताल में कराया गया भर्ती.

यहां देखें Video:

बता दें कि गुजरात में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है. दोनों पार्टियां चुनाव के प्रचार प्रसार में जोरशोर से जुटी हुईं. चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है.

गुजरात में निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं. वड़ोदरा निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया. कांग्रेस ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए डेटिंग डेस्टिनेशन बनाने का वादा किया गया है. इससे वड़ोदरा की राजनीति में हचलल पैदा हो गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Toss Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस