Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में चुनावी शंखनाद, CM केजरीवाल ने भी भरी हुंकार, 'बड़े बदलाव के लिए रहें तैयार'

चुनाव आयोग ने आज गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) की तारीखों का ऐलान कर दिया है.  गुजरात में दो चरण में मतदान होगा. पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी. वहीं 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

चुनावी शंखनाद के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि "गुजरात की जनता इस बार बड़े बदलाव के लिए तैयार है. हम ज़रूर जीतेंगे." इस बार के चुनावों में आम आदमी पार्टी भी ताल ठोक रही हैं. पार्टी ने सूबे को काबिज करने के लिए एडी चोटी का दम लगा दिया है. पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद कई बार राज्य का दौरा कर चुके हैं. उनके अलावा पंजाब के CM भगवंत मान और मनीष सिसोदिया भी सूबे में हाजरी लगा चुके हैं.