देश

झारखंड: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कहा- नक्सली देश के विकास के लिए बड़ी चुनौतियों में से एक हैं

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने शनिवार को कहा कि नक्सली राज्य के विकास की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रहे हैं....

झारखंड: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कहा- नक्सली देश के विकास के लिए बड़ी चुनौतियों में से एक हैं
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Photo Credit- PTI)

रांची:  झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने शनिवार को कहा कि नक्सली राज्य के विकास की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रहे हैं. 70वें गणतंत्र दिवस पर द्रौपदी मुर्मू ने मामूली बूंदाबांदी के बीच यहां मोराबादी मैदान में तिरंगा फहराया. राज्यपाल ने कहा, "नक्सली राज्य और देश के विकास की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक हैं."

उन्होंने राज्य के सुरक्षा उपायों की सराहना करते हुए कहा, "झारखंड सरकार नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कर रही है. नक्सली गतिविधियां 21 से 19 जिलों तक सीमित हो गई हैं."

यह भी पढ़ें: झारखंड: सरकार एक लाख युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में दिलाएगी नौकरी- मुख्यमंत्री रघुवर दास

वहीं, मुख्यमंत्री रघुबर दास ने दुमका में तिरंगा फहराया. इस अवसर पर उन्होंने कहा, "राज्य सरकार झारखंड के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है. कृषि आशीर्वाद योजना लागू की गई है, जिससे 22.76 लाख छोटे और मध्यम श्रेणी के किसानों को लाभ होगा.

इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है." झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने भी यहां झंडा फहराया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).