देश

नागरिकता संशोधन कानून: बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा- CAA और NRC पर मुसलमानों की आशंकाओं को दूर करे सरकार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सीएए और एनआरसी को लेकर खासकर मुसलमानों की सभी आशंकाओं को जल्द दूर किया जाए. पार्टी गिरफ्तार लोगों के साथ खड़ी है. हम पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और बेकसूर लोगों की रिहाई चाहते हैं.

नागरिकता संशोधन कानून: बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा- CAA और NRC पर मुसलमानों की आशंकाओं को दूर करे सरकार
बीएसपी चीफ मायावती (Photo Credits-ANI Twitter)

बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सीएए और एनआरसी को लेकर खासकर मुसलमानों की सभी आशंकाओं को जल्द दूर किया जाए. मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया कि "बी़एस़पी़ की मांग है कि केन्द्र सरकार सीएए और एनआरसी को लेकर खासकर मुसलमानों की सभी आशंकाओं को जल्दी दूर करे तथा उनको पूरे तौर से सन्तुष्ट भी करना चाहिये तो यह बेहतर होगा."

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि लेकिन इसके साथ ही मुस्लिम समाज के लोग सावधान भी रहें. कहीं इस मुद्दे की आड़ में उनका राजनैतिक शोषण तो नहीं हो रहा है और वे उसमें पिसने लगे हैं."

यह भी पढ़ें: बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार से CAA वापस लेने का किया आग्रह, कहा- नए कानून के कारण NDA नेताओं में मतभेद

इससे पहले मायावती ने कहा कि नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान यूपी समेत देशभर में हुई हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है. बसपा हमेशा हिंसक प्रदर्शन के खिलाफ रहती है, ऐसे में उत्तर प्रदेश समेत अन्य हिस्सों में जल रही हिंसा की आग दुखद है. पार्टी गिरफ्तार लोगों के साथ खड़ी है. हम पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और बेकसूर लोगों की रिहाई चाहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2019 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).