राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, तीन तलाक और नागरिकता संशोधन विधेयक को पारित नहीं करा सकी सरकार
राज्यसभा को बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. राज्यसभा की ओर से लेखानुदान, वित्त विधेयक और विनियोग विधेयक को लोकसभा को लौटा दिया गया
नई दिल्ली: राज्यसभा को बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. राज्यसभा की ओर से लेखानुदान, वित्त विधेयक और विनियोग विधेयक को लोकसभा को लौटा दिया गया जबकि पर्सनल लॉ संशोधन विधेयक को पारित कर दिया. सरकार तीन तलाक विधेयक व नागरिकता संशोधन विधेयक को पारित नहीं करा सकी.
सदन को अंतिम दिन भी बार-बार स्थगित करना पड़ा. मंत्री राम विलास पासवान ने उपभोक्ता संरक्षण विधेयक को विचार व पारित करने के लिए पेश किया. लेकिन, कुछ सांसदों ने इस पर आपत्ति की और इस विधेयक को संघीय स्वतंत्रता का अतिक्रमण बताया.
यह भी पढ़ें: राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, वित्त विधेयक और अंतरिम बजट को बिना चर्चा के मिली मंजूरी
इस विधेयक को पारित नहीं किया जा सका. बजट सत्र के दौरान ऊपरी सदन में सात फीसदी कामकाज हुआ और ज्यादातर समय हंगामे की भेंट चढ़ गया.
Tags
संबंधित खबरें
LPG Supply: महाराष्ट्र सरकार का तेल कंपनियों को सख्त निर्देश, गैस बुकिंग ऐप सुधारें; सार्वजनिक संस्थानों को निर्बाध एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करें
PM Kisan 22nd Instalment: किसानों को तोहफा! 13 मार्च को 22वीं किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी; जानें किसे मिलेंगे पैसे
मुंबई की महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए 'कम अर्ली, गो अर्ली' योजना: लोकल की भीड़ से मिलेगी राहत, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी, जानें क्या है ताजा अपडेट
\