GHMC Elections 2020: हैदराबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगाई दहाड़, कहा- जब फैजाबाद अयोध्या बन सकता है तो हैदराबाद भाग्यनगर क्यों नहीं?

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में होने वाले निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है. जी हां बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद आज उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मल्काजगीरी में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, 'कुछ लोग मुझसे पूछ रहे थे कि क्या हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर रखा जा सकता है.

सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 28 नवंबर: तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में होने वाले निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है. जी हां बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (J. P. Nadda) के बाद आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मल्काजगीरी में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, 'कुछ लोग मुझसे पूछ रहे थे कि क्या हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर रखा जा सकता है. मैंने कहा- क्यों नहीं. मैंने उनसे कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद इलाहाबाद का प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या रखा. फिर हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर क्यों नहीं रखा जा सकता है?'

इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 'तेलंगाना राष्ट्र समिति और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का नापाक गठबंधन बना है, ये यहां (हैदराबाद) के विकास में बाधा बन रहा है. यहां का प्रत्येक नागरिक, व्यापारी परेशान है. यहां की सरकार और कॉर्पोरेशन में जो लोग रहे हैं उनका विकास और जनता की बुनियादी सुविधाओं से कोई लेना देना नहीं हैं.'

यह भी पढ़ें- COVID-19 Updates in Uttar Pradesh: कोविड-19 संकट के बीच योगी आदित्यनाथ ने कहा-कोरोना काल में हमारा हमारा परिणाम किसी भी राज्य से बेहतर, क्योंकि यहां टीम वर्क है

उन्होंने आगे कहा कि, 'बीजेपी पूरी मजबूती के साथ अपने चुनाव घोषणा पत्र के माध्यम से आपके बीच उपस्थित हुई है. एक अच्छे ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के गठन के लिए बीजेपी को यहां भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए हमें आगे आना होगा.'

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट