Ajai Rai
Uttar Pradesh Congress President: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. कांग्रेस नेता अजय राय दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. पहले 2014 और फिर 2019 में इन्होंने चुनाव लड़ा था. अजय राय ने यूपी कांग्रेस में बृललाल खाबरी की जगह ली है. बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से 80 सीटों वाला उत्तर प्रदेश बेहद अहम है.
मा. @kashikirai जी (पूर्व मंत्री) को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
हम आपके कुशल नेतृत्व में पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हैं। pic.twitter.com/RUOeFztOTN
— UP Congress (@INCUttarPradesh) August 17, 2023













QuickLY