West Bengal: Voters की शिकायत और समाधान के लिए राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने की नया पोर्टल शुरू करने की घोषणा

राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने सोमवार को राजभवन में राज्य के आम मतदाताओं से सीधे बातचीत करने और लोकसभा चुनाव से पहले उनकी शिकायतों का समाधान करने के लिए एक नया पोर्टल शुरू करने की घोषणा की

Representational Image | PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने सोमवार को राजभवन में राज्य के आम मतदाताओं से सीधे बातचीत करने और लोकसभा चुनाव से पहले उनकी शिकायतों का समाधान करने के लिए एक नया पोर्टल शुरू करने की घोषणा की.

राज्यपाल के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पोर्टल में एक ईमेल होगा. इसके माध्यम से राज्य का कोई भी मतदाता सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेगा.

बयान के मुताबिक, कोई भी मतदाता 'logsabha.rajbhavankolkata@gmail.com' के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराने के अलावा जरूरी सुझाव भी दे सकता है. यह भी पढ़े :‘EVM के बिना PM मोदी चुनाव नहीं जीत सकते, इस बार मशीन पर नजर रखना’, राहुल गांधी ने EC और बीजेपी पर साधा निशाना

राजभवन के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, सुझावों के गुण-दोष के आधार पर राज्यपाल आवश्यक कार्रवाई कर सकते हैं या राज्य सरकार को कार्रवाई का निर्देश दे सकते हैं. प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों की निगरानी हेतु एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है.

 

 

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'