आजम खान के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला की मुश्किलें बढ़ीं, पासपोर्ट मामले में FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अब उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ पासपोर्ट मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. यह मुकदमा रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली में बीजेपी नेता आकाश सक्सेना की ओर से कराया गया है. अब्दुल्ला आजम खान पर गलत दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का आरोप है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर से समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद आजम खान (Azam Khan) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अब उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान (Abdullah Azam Khan) के खिलाफ पासपोर्ट (Passport) मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. यह मुकदमा रामपुर (Rampur) के सिविल लाइंस कोतवाली में बीजेपी (BJP) नेता आकाश सक्सेना की ओर से कराया गया है. अब्दुल्ला आजम खान पर गलत और कोडेड दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने का आरोप है. अब्दुल्ला आजम खान स्वार-टांडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने शिक्षण दस्तावेजों और पासपोर्ट में अलग-अलग जन्म तिथि दर्ज कराने की शिकायत की है. पुलिस ने इस मामले में अब्दुल्ला आजम खान पर आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत एफआईआर दर्ज किया है. यह भी पढ़ें- आजम खान के लिए एक और बड़ा झटका, सहयोगी आले हसन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
FIR registered against Abdullah Azam Khan, son of Samajwadi Party MP Azam Khan, over "discrepancy in age proof documents submitted for passport". (file pic) pic.twitter.com/d3T1bdgByp
— ANI (@ANI) July 30, 2019
गौरतलब है कि लोकसभा में पीठासीन सभापति के रूप में आसीन रमा देवी पर पिछले गुरुवार को आजम खान ने विवादास्पद टिप्पणी की थी. हालांकि आजम खान ने इस मामले में सोमवार को माफी मांग ली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2019 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

