Farmers Protest: प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, मोदी सरकार पर किसानों के प्रति ‘क्रूरता का व्यवहार’ करने का लगाया आरोप

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर किसानों के प्रति ‘क्रूरता का व्यवहार’ करने का लगाया आरोप

प्रियंका गांधी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: सरकार और किसान नेताओं के बीच कृषि कानून को लेकर आज सातवें दौर की वार्ता होने जा रही हैं. किसान नेता सरकार से बातचीत करने के लिए दिल्ली से विज्ञान भवन पहुंच चुके हैं. अब से कुछ ही समय बाद बातचीत की वार्ता शुरू होने वाली हैं. उम्मीद जताई जा रही हैं कि आज की होने वाली वार्ता में सरकार और किसानों के बीच हल जरूर निकल जायेगा. वहीं बातचीत से पहले कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार को हर संभव घेरने की कोशिश कर रही है. किसानों की मांगे नहीं माने जाने को लेकर राहुल गांधी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मोदी सरकार (Modi Govt) पर हमला कर क्रूर व्यवहार करने का आरोप लगाया है.

प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया, उन्होंने लिखा सरकार एक तरफ तो किसानों को बातचीत के लिए बुलाती है दूसरी तरफ इस कड़कड़ाती ठंड में उन पर आंसू गैस के गोले बरसा रही है. इसी अड़ियल और क्रूर व्यवहार की वजह से अब तक लगभग 60 किसानों की जान जा चुकी है. किसान कैसे विश्वास करे इस क्रूर सरकार पर? यह भी पढ़े: Farmers Protest: राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा-बारिश में टेंट की टपकती छत के नीचे ठिठुर रहा किसान, सरकार की क्रूरता के दृश्यों में, देखने को बचा कुछ नहीं 

प्रियंका गांधी का ट्वीट:

किसानों के साथ हो रहे क्रूर व्यवहार को लेकर सोनिया गांधीने भी रविवार को मोदी सरकार पर हमला किया था. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए 'अहंकार' का आरोप लागाते हुए कहा कि सरकार अब सत्ता के अपने अहंकार को दूर कर 'राजधर्म' का पालन करे और तीनों काले कृषि कानूनों को वापस ले. उन्होंने अपने बयान में कहा, "मोदी सरकार के पास अभी भी समय है कि वह सत्ता के अहंकार से बाहर आकर किसानों के आंदोलन को खत्म करने के लिए तीनों नए केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस ले ले. यह 'राजधर्म' निभाना उन दिवंगत आत्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गवां दी."

Share Now

Tags

Agricultural Bill Agricultural Bill 2020 AIFU AIKM AIKSCC All India Farmers Federation All India Kisan Sangharsh Coordination Committee All India Kisan Union Bhartiya Kisan Union BKU chhattisgarh Congress Delhi Disaster Management Authority Delhi Police Delhi-Haryana Delhi-Uttar Pradesh border Government of India Haryana India India Band Indian Farmers Union Karnataka Labor Party Lal Bahadur Shastri Madhya Pradesh Maharashtra new delhi Priyanka Gandhi Vadra Punjab UP Rahul Gandhi Sikh and Punjab Tanmanjit Singh Dhesi UK UK MP uttarakhand अखिल भारतीय किसान महासंघ अखिल भारतीय किसान संघ अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति उत्तर प्रदेश और हरियाणा उत्तराखंड एआईएफयू एआईकेएम एआईकेएससीसी करनाल रोड कर्नाटक किसान किसान आंदोलन कृषि बिल कृषि बिल 2020 छत्तीसगढ़ तनमनजीत सिंह धेसी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दिल्ली पुलिस दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा दिल्ली-हरियाणा नई दिल्ली पंजाब प्रियंका गांधी बीकेयू ब्रिटेन ब्रिटेन सांसद भारत भारत बंद भारत सरकार भारतीय किसान यूनियन मध्य प्रदेश महाराष्ट्र मोदी सरकार यूपी राहुल गांधी लाल बहादुर शास्त्री लेबर पार्टी सिख और पंजाब सिंघू सीमा हरियाणा

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\