Farmers Protest: कृषि बिल को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्र को मामला सुलझने की उम्मीद, कैलाश चौधरी बोले-हमें उम्मीद कि कल होने वाली बैठक में समाधान तक पहुंच सकेंगे

कृषि बिल को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. वैसे किसानों के आंदोलन को 32 दिन पुरे हो चुके हैं. लेकिन इस मामले का हल अभी तक नहीं निकल सका है. बातचीत के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे किसानों में बातचीत का समय दिया है. इस मसले पर आलम यह है कि बयानबाजी खत्म नहीं हो रही है. इसी बीच मोदी सरकार को उम्मीद है कि किसानों के मसले का हल जल्द ही निकल जाएगा. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने एक बयान में कहा कि हमें उम्मीद कि कल होने वाली बैठक में समाधान तक पहुंच सकेंगे.

कैलाश चौधरी और किसानों का प्रदर्शन (Photo Credits-ANI/PTI)

नई दिल्ली, 28 दिसंबर. कृषि बिल (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन राजधानी दिल्ली में जारी है. वैसे किसानों के आंदोलन को 32 दिन पुरे हो चुके हैं. लेकिन इस मामले का हल अभी तक नहीं निकल सका है. बातचीत के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे किसानों में बातचीत का समय दिया है. इस मसले पर आलम यह है कि बयानबाजी खत्म नहीं हो रही है. इसी बीच मोदी सरकार (Modi Govt) को उम्मीद है कि किसानों के मसले का हल जल्द ही निकल जाएगा. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी (Kailash Choudhary) ने एक बयान में कहा कि हमें उम्मीद कि कल होने वाली बैठक में समाधान तक पहुंच सकेंगे.

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कैलाश चौधरी ने कहा कि हम आशावान हैं कि कल की बैठक में सफलता मिलेगी और हम एक समाधान तक पहुंच सकेंगे. अगर वो किसान के चश्मे से देखेंगे तो सफल परिणाम आएगा लेकिन राजनीतिक चश्मे से सफलता शायद न मिल सके. ये कानून किसान को आजादी देने वाले हैं. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- वे जिस तरह के शब्द किसानों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं वह पाप है

ANI का ट्वीट-

उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों को लेकर किसानों से मोदी सरकार से बातचीत के लिए कुल चार शर्ते रखी हुई हैं. जिसमें तीनों कानूनों को वापस लेने की संभावनाओं पर चर्चा, एमएसपी की बातचीत, सहित दो अन्य का समावेश है. इससे पहले किसानों ने केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया है. रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम में का किसानों ने थाली बजाकर बायकॉट किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK 2nd Test Pitch Report And Weather Update: सिलहट की पिच पर तेज गेंदबाजों का दिखेगा जलवा या बल्लेबाज करेंगे रन बरसात? यहां जानें मौसम और पिच का पूरा हाल

BAN vs PAK 2nd Test Live Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड