Farmers Protest: सचिन पायलट का मोदी सरकार पर हमला, कहा-केंद्र किसान विरोधी रवैया त्यागकर कानून वापस ले और अन्नदाता को उनके अधिकार पुनः दें

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर किसान समझने को तैयार नहीं है. राजधानी दिल्ली में किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई है लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकल सका है. हालांकि आज किसान दिवस के मौके पर सरकार ने मामले का हल निकालने की कवायद जरूर शुरू की है. इसी बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है.

सचिन पायलट, किसान का आंदोलन और पीएम मोदी (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली, 23 दिसंबर. केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर किसान समझने को तैयार नहीं है. राजधानी दिल्ली (Delhi) में किसानों का विरोध (Farmers Protest) प्रदर्शन लगातार जारी है. केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई है लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकल सका है. हालांकि आज किसान दिवस (Kisan Diwas 2020) के मौके पर सरकार ने मामले का हल निकालने की कवायद जरूर शुरू की है. इसी बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Congres Leader Sachin Pilot) ने एक बार फिर केंद्र (Modi Government) पर निशाना साधा है. पायलट ने कहा कि केंद्र किसान विरोधी रवैया त्यागकर कानून वापस ले और अन्नदाता को उनके अधिकार पुनः दें.

सचिन पायलट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के विकास एवं समृद्धि का आधार हमारे किसान आज इस कोरोना संकट एवं ठंड में अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर संघर्षरत हैं. इस किसान दिवस पर केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता व किसान विरोधी रवैया त्यागकर ये काले कृषि कानून वापिस लें व अन्नदाता को उनके अधिकार पुनः दें. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: नए कृषि बिल को लेकर जारी घमासान के बीच नरेंद्र सिंह तोमर बोले-मुझे आशा है कि जल्दी किसान चर्चा करेंगे और हम समाधान निकालने में सफल होंगे

सचिन पायलट का ट्वीट-

वहीं दूसरी तरफ किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है हम बातचीत के लिए तैयार हैं. इसके साथ संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई हुई है. इस कमेटी में प्रेम सिंह भंगू, हरेंद्र सिंह लक्खोवाल और कुलदीप सिंह का समवेश है. यह कमेटी तय करेगी की मोदी सरकार की तरफ से जो प्रस्ताव मिला है उस पर चर्चा करनी है या नहीं.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड