Lok Sabha Election 2024: 'अभद्र टिप्पणियों से सभी को बचना चाहिए', CM सुक्खू ने कंगना रनौत को दी सलाह (Watch Video)
CM Sukhu | Credit- ANI

Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपत्तिजनक बयानबाजी वाली राजनीति को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अभद्र टिप्पणियों पर विश्वास नहीं रखते हैं. लोकसभा के चुनाव में हम मुद्दों पर आधारित चुनाव लड़ते हैं. कंगना को भी और बाकी लोगों को भी गलत बात बोलने से बचना चाहिए. आपदा में सबसे ज्यादा प्रभावित मंडी लोकसभा सीट रही है, हमने वहां लोगों की सेवा की है. हम उस आधार पर वहां वोट मांगेंगे.

कांग्रेस के लोग अभद्र टिप्पणियों पर विश्वास नहीं रखते: CM सुक्खू