देश

Ajay Tamta: 2200 करोड़ की लागत से होगा एलिवेटर रोड का निर्माण

उत्तराखंड के अल्मोडा लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ऋषिकेश पहुंचे.

Ajay Tamta: 2200 करोड़ की लागत से होगा एलिवेटर रोड का निर्माण
Photo Credit: X

Ajay Tamta: उत्तराखंड के अल्मोडा लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ऋषिकेश पहुंचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. लोगों का आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि तीर्थनगरी में जाम की स्थिति को देखते हुए श्यामपुर से लेकर ब्रह्मपुरी तक दो पैकेज तैयार किए गए हैं.

श्यामपुर से ढालवाला तक 1500 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटर रोड बनाई जाएगी. इसके अलावा ढालवाला से ब्रह्मपुरी तक 700 करोड़ रुपए की लागत से टनल बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 2200 करोड़ की लागत से साढ़े 17 किलोमीटर की एलिवेटर रोड का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए केंद्र सरकार से बजट भी स्वीकृत हो गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में दोनों कार्यों को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा. यह भी पढ़ें: Bhupendra Hooda On BJP: जनता से किए अपने वादों से मुकर रही हरियाणा की भाजपा सरकार- भूपेंद्र हुड्डा

टम्टा ने आगे कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए हर वादे को भाजपा सरकार पूरा करेगी. उधर, उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गुरुवार को पहली बार ऋषिकेश पहुंचे अजय टम्टा का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने कहा, श्यामपुर से ढालवाला तक एलिवेटर रोड बनाने के उनके ऐलान के लिए हम लोग उनका धन्यवाद करते हैं. आपको बताते चलें, लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी पांच सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2024 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).