निर्मला सीतारमण ने कहा- भारत में मंदी का असर कितना, यह अभी जांच का विषय
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि इस समय दुनिया भर में नरमी के हालात हैं. भारत में सुस्ती बाहरी प्रभाव से है या आंतरिक इसको समझना होगा. सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए तमाम प्रयास कर रही है. सीतारमण ने कहा कि भारत आज भी दुनिया कि सबसे तेजी से बढ़ने वाले अर्थव्यवस्था वाला देश बना हुआ है.
वाराणसी (उत्तर प्रदेश). केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि इस समय दुनिया भर में नरमी के हालात हैं. भारत में सुस्ती बाहरी प्रभाव से है या आंतरिक इसको समझना होगा. सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए तमाम प्रयास कर रही है. सीतारमण ने कहा कि भारत आज भी दुनिया कि सबसे तेजी से बढ़ने वाले अर्थव्यवस्था वाला देश बना हुआ है. वित्त मंत्री पूर्वाञ्चल के व्यापारियों, उधमियों और कर अधिकारियों के साथ चर्चा करने वाराणसी पहुंची थी.
वित्त मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आर्थिक सुस्ती की चर्चा के बीच सरकार तमाम समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रही है. इस समय दुनिया भर में आर्थिक मंदी के हालात बन रहे हैं। भारत में आर्थिक सुस्ती बाहरी प्रभाव से है या आंतरिक इसको समझना होगा. यह भी पढ़े-वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट को लेकर दिया बयान, कहा- राष्ट्र निर्माण और विकास के लिए कर वृद्धि उतनी ही जरूरी जितनी सुरक्षा
उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों को भी जीएसटी के अंतर्गत आना ही है. सरकार बजट के जरिये सभी क्षेत्रों को अपना सहयोग दे रही है। सरकार किसानों को अपने बजट के माध्यम से सबसे ज्यादा सहयोग दे रही है, क्योंकि भारत आज भी कृषि प्रधान देश है.
सोने के बढ़ते दामों पर कहा कि सोने का देश में उत्पादन नहीं होता, सोना आयात किया जाता है। इस लिए इसके दाम बाहर तय होते हैं. सरकार स्थिति पर नजर रखे हुये है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2019 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

