दिल्ली की एक अदालत ने रोहित शेखर तिवारी की हत्या के मामले में दायर आरोप-पत्र पर लिया संज्ञान

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता एन.डी. तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या के मामले में दायर आरोप-पत्र का संज्ञान लिया. हत्या की आरोपी अपूर्वा शुक्ला तिवारी और उनकेवकील महमूद परचा अदालत में इस दौरान मौजूद रहे. अपूर्वा को इसके बाद फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था.

एनडी तिवारी अपने बेटे रोहित शेखर तिवारी के साथ (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को कांग्रेस नेता एन.डी. तिवारी (N. D. Tiwari) के बेटे रोहित शेखर तिवारी (Rohit Shekhar Sharma) की हत्या के मामले में दायर आरोप-पत्र का संज्ञान लिया. साकेत जिला न्यायालय के मुख्य महानगर दंडाधिकारी मजिस्ट्रेट दीपक सेहरावत (Deepak Sehrawat) ने मामले की सुनवाई 25 जुलाई तक टाल दी है.

हत्या की आरोपी अपूर्वा शुक्ला तिवारी और उनकेवकील महमूद परचा अदालत में इस दौरान मौजूद रहे. अपूर्वा को इसके बाद फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें : रोहित शेखर तिवारी मर्डर केस: पति की हत्या के बाद अजीब व्यवहार कर रही है अपूर्वा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को रोहित की हत्या के मामले में 518 पेजों का आरोप-पत्र दाखिल किया, जिसमें तस्वीरों, सीसीटीवी रिकॉर्डिग और पोस्टमार्टम के वीडियो के साथ 56 गवाहों के बयान मौजूद हैं. रोहित शेखर तिवारी की पत्नी अपूर्वा पर आरोप है कि उन्होंने अप्रैल 15-16 की रात अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी थी. इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया और मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Toss Winner Prediction: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Pitch Report: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में स्पिनरों को मिल सकती है मदद, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का हाल

\