रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जम्मू-कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का लगाया आरोप
राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उस पर कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने का आरोप लगाया. हरियाणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कश्मीर एक आंतरिक मामला है. उन्होंने कहा कि एक कांग्रेस नेता ने हाल में लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन से लंदन में मुलाकात की थी.
हरियाणा : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस (Congress) पर हमलावर होते हुए उस पर कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने का आरोप लगाया. हरियाणा (Haryana) में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कश्मीर एक आंतरिक मामला है.
उन्होंने कहा कि एक कांग्रेस नेता ने हाल में लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन से लंदन में मुलाकात की थी और कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे पर चर्चा की थी.
उन्होंने कांग्रेस से पूछा, ‘‘मैं कांग्रेस नेताओं से यह पूछना चाहता हूं कि कहां मानवाधिकार उल्लंघन हुआ है. जब (कश्मीर में) आतंकवादी गतिविधियां हो रही थीं तब क्या मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा था. आपने उस वक्त क्यों नहीं बोला?’’
Tags
संबंधित खबरें
Amit Shah To Visit Jammu-Kashmir: अमित शाह 5 फरवरी से तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर दौरे पर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करेंगे जायजा
Doda Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में सेना का वाहन गिरने से 10 जवान शहीद, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया दुख
JKBOSE Board Result 2025: 10वीं के बाद 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित, jkbose.nic.in पर एक क्लिक में ऐसे चेक करें परिणाम
JKBOSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित, 84 प्रतिशत छात्र पास, jkbose.nic.in पर ऐसे करें रिजल्ट चेक
\