देश

Cyclone Amphan: चक्रवाती तूफान 'अम्फान' से पश्चिम बंगाल में 72 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मृतकों के परिजनों को देगी ढाई लाख रुपये का मुआवजा

चक्रवाती तूफान अम्फान ने पश्चिम बंगाल में बहुत तबाही मचाई है. इसी के साथ अब खबर है कि भीषण चक्रवाती तूफान के धीमा होने की शुरुआत हो गई है. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि इस खतरनाक तूफान की वजह से सूबे में 72 लोगों की मौत हुई है. सीएम ने बताया कि इससे राज्य में हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है. तूफान के चलते राज्य में हजारों घर बर्बाद हुए हैं.

Cyclone Amphan: चक्रवाती तूफान 'अम्फान' से पश्चिम बंगाल में 72 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मृतकों के परिजनों को देगी ढाई लाख रुपये का मुआवजा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली. चक्रवाती तूफान अम्फान (Cyclone Amphan) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बहुत तबाही मचाई है. इसी के साथ अब खबर है कि भीषण चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) के धीमा होने की शुरुआत हो गई है. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने बताया कि इस खतरनाक तूफान की वजह से सूबे में 72 लोगों की मौत हुई है. सीएम ने बताया कि इससे राज्य में हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है. तूफान के चलते राज्य में हजारों घर बर्बाद हुए हैं. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक चक्रवाती अम्फान पिछले 100 वर्षों में सूबे में आया सबसे प्रचंड तूफान है. रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्रालय की एक टीम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेगी और चक्रवाती तूफान से होने  वाले नुकसान का जायजा लेगी. इसके साथ ही चक्रवाती तूफान अम्फान में मरने वालों के परिवारों को 2.5 लाख रुपये के मुआवजा देने का ऐलान ममता बनर्जी ने किया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अम्फान चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है.उन्होंने आगे कहा कि मैंने ऐसी आपदा पहले कभी नहीं देखी थी. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने का अनुरोध करती हूं. यह भी पढ़े-तूफान ‘अम्फान’ ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मचाई तबाही, पीएम मोदी बोले- प्रभावितों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी

ANI का ट्वीट-

वहीं चक्रवाती अम्फान के कारण पश्चिम बंगाल में हुई तबाही को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बंगाल में तूफान से हुई तबाही की तस्वीरें देखीं. पूरा देश मजबूती के साथ बंगाल के साथ खड़ा है. राज्य के लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

पीएम मोदी का ट्वीट-

गौर हो कि  कोलकाता और अन्य प्रभावित जिलों में बिजली नहीं है. क्योंकि वहां बिजली के खंभे उखड़े हुए हैं.साथ ही चक्रवाती तूफान से कई संचार टावरों को नुकसान पहुंचने के कारण मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं भी बंद हो गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).