Coronavirus: प्रियंका गांधी ने सरकार से की अपील, हजारों की संख्या में लोग पैदल अपने घरों की तरफ निकल पड़े हैं, कृपया इनकी मदद कीजिए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार यानि आज ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार से आग्रह किया है कि, 'दिल्ली के बॉर्डर पर त्रासद स्थिति पैदा हो चुकी है. हजारों की संख्या में लोग पैदल अपने घरों की तरफ निकल पड़े हैं. कोई साधन नहीं, भोजन नहीं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार यानि आज ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार से आग्रह किया है कि, 'दिल्ली के बॉर्डर पर त्रासद स्थिति पैदा हो चुकी है. हजारों की संख्या में लोग पैदल अपने घरों की तरफ निकल पड़े हैं. कोई साधन नहीं, भोजन नहीं. कोरोना का आतंक, बेरोजगारी और भूख का भय इनके पैरों को घर गांव की ओर धकेल रहा है. मैं सरकार से प्रार्थना करती हूं कृपया इनकी मदद कीजिए.

इससे पहले प्रियंका गांधी ने आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से एक पत्र लिखकर आग्रह किया कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए राज्य में गरीबों, मजदूरों और सभी जरूरतमंदों की मदद की जाए तथा रास्ते में फंसे लोगों के लिए स्कूलों एवं कॉलेजों को खोला जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि इस महामारी में उनकी पार्टी राज्य सरकार के साथ खड़ी है और प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सेवा ले सकता है.

यह भी पढ़ें- Yes Bank Crisis: ईडी ने राणा कपूर को बेची गई राजीव गांधी की पेंटिंग को किया सीज, प्रियंका गांधी से हो सकती है पूछताछ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, 'हमारी पार्टी इस संकट में सरकार का सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार है. मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करें और उनकी हर संभव मदद करें.'

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Yogi Adityanath On Assam Election: असम में कांग्रेस और AIUDF पर बरसे योगी आदित्यनाथ, ‘लव जिहाद और लैंड जिहाद’ रोकने का किया ऐलान