मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट सोशल मीडिया पर हुई वायरल, पार्टी में मची हलचल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया से गुजर रही है और इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई उम्मीदवारों की एक कथित सूची ने पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है.
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया से गुजर रही है और इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई उम्मीदवारों की एक कथित सूची ने पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है. कांग्रेस ने इस सूची का खंडन करते हुए इसे भाजपा की साजिश करार दिया है. कांग्रेस की प्रदेश मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने गुरुवार को इस सूची को पूरी तरह फर्जी बताया.
राज्य के अधिकांश सोशल मीडिया समूहों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों की सूची वायरल हो रही है, इस सूची को कांग्रेस की गोपनीय सूची बताया जा रहा है. सूची में 230 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम हैं जिसे लेकर कांग्रेस के दावेदारों के बीच हलचल मची हुई है.
संबंधित खबरें
Eid 2026: दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में ईद की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी; जानें भारत में 20-21 मार्च को कब मनाई जाएगी मीठी ईद
Bihar Horror: बिहार में चौंकाने वाला खुलासा, श्मशान की चिता से निकला कोयला होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल, स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा
VIDEO: अहमदाबाद के मशहूर कैफे में गार्लिक ब्रेड में मिली मरी हुई मक्खी, वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
Mumbai Local News: मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 315 बिना टिकट यात्री पकड़े गए
\