Lok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपनी हार स्वीकार ली है', यूपी के गोरखपुर में विपक्षी दलों पर बरसे सीएम योगी- VIDEO
CM Yogi | Photo- ANI

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष दल कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपनी हार स्वीकार ली है. यही वजह है कि वे भगवान राम पर टिप्पणी कर रहे हैं. कोई कहता है राम मंदिर बेकार बना है, तो कोई कहता है कि भारत को इससे क्या लाभ है?. आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को राम मंदिर तो बुरा ही लगेगा. कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब इनकी सरकार थी, तब राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों पर इन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की थी.

कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपनी हार स्वीकार ली है: सीएम योगी