देश

VIDEO: अमित शाह के हाथों से तिरंगा खिसकने पर कांग्रेस ने ली चुटकी, कहा- जिससे झंडा नहीं संभला वह देश क्या संभालेंगा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो गया जिससे शाह विपक्षियों के निशाने पर आ गए है. दरअसल, जब अमित शाह ध्वजारोहण करने के लिए डोर पकड़ी तो तिरंगा खिसक कर नीचे आ गिरा था.

VIDEO: अमित शाह के हाथों से तिरंगा खिसकने पर कांग्रेस ने ली चुटकी, कहा- जिससे झंडा नहीं संभला वह देश क्या संभालेंगा
अमित शाह (Photo Credit: Video Grab)

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो गया जिससे शाह विपक्षियों के निशाने पर आ गए है. दरअसल, जब अमित शाह ध्वजारोहण करने के लिए डोर पकड़ी तो तिरंगा खिसक कर नीचे आ गिरा था. इसी को भुनाने के लिए कांग्रेस भी जुट गई है. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए अमित शाह पर कटाक्ष किया.

कांग्रेस ने कहा, ‘‘जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?’’ उसने आरोप लगाया, ‘‘50 साल से ज्यादा समय तक देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता. दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं.’’

इससे पहले कांग्रेस नेता रणनदीप सुरजेवाला ने कहा स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का अंतिम भाषण पूरी तरह से खोखला साबित हुआ. उन्होंने न तो भ्रष्टाचार पर ही कोई बात रखी और न ही राफेल व व्यापम, छत्तीसगढ़ पीडीएस स्कैम, डोकलाम में चीन के अतिक्रिमण जैसे अन्य गंभीर मुददों पर देश को विश्वास में लिया. उनके भाषण में कहीं से कहीं तक कोई गंभीरता देखने को नहीं मिली.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2018 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).