Gujarat By-Election 2020 Results: कांग्रेस पार्टी गुजरात में हार के कारणों की समीक्षा करेगी

गुजरात में आठ सीटों पर हुए उपचुनाव में संभावित हार की ओर बढ़ रही कांग्रेस ने कहा कि पार्टी आने वाले दिनों में उपचुनाव में हार को लेकर आत्म अवलोकन करेगी. गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (जीपीसीसी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने मंगलवार को कहा, "ये चुनाव राज्यसभा में एक और सीट जीतने के भाजपा की लालच की वजह से यहां की जनता पर थोपे गए थे.

अमित चावड़ा (Photo Credits: Instagram)

गुजरात में आठ सीटों पर हुए उपचुनाव में संभावित हार की ओर बढ़ रही कांग्रेस ने कहा कि पार्टी आने वाले दिनों में उपचुनाव में हार को लेकर आत्म अवलोकन करेगी. गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति (जीपीसीसी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा (Amit Chavda)ने मंगलवार को कहा, "ये चुनाव राज्यसभा में एक और सीट जीतने के भाजपा की लालच की वजह से यहां की जनता पर थोपे गए थे.

इस चुनाव के दौरान, हमने उम्मीद की थी कि लोग दल-बदलुओं को करारा जवाब देंगे. लेकिन दुर्भाग्य से, जनादेश दल-बदलू उम्मीदवारों के पक्ष में चला गया. लेकिन हमने लोगों के जनादेश को स्वीकार कर लिया है और हम उपचुनाव में हार के कारणों की समीक्षा करेंगे." यह भी पढ़े: Gujarat By-Election 2020 Results: गुजरात में उपचुनावों में प्रारंभिक रुझानों में BJP 7 सीटों से आगे, कांग्रेस एक सीट पर कायम

चावड़ा ने कहा, "निश्चित ही इन नतीजों से हमारा उत्साह कम हुआ है. अब हम आत्म अवलोकन करेंगे और अपने उत्साह को बढ़ाएंगे. हम लगातार लोगों की आवाज उठाते रहेंगे और लोगों के लिए काम करते रहेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Surat: महिला की निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पति से रंगदारी मांगने वाला जिम ट्रेनर गिरफ्तार

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड