Manish Tiwari May Join BJP: कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, मनीष तिवारी बीजेपी के संपर्क में
Manish Tiwari- ANI

Manish Tiwaru May Join BJP: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने के खबरों के बीच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी को लेकर खबर है. मीडिया के हवाले से कहा जा रहा है कि मनीष तिवारी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. क्योंकि बीजेपी में शामिल होने को लेकर वे पार्टी के नेताओं के संपर्क है. दरअसल  सांसद मनीष तिवारी के बारे में कहा जा रहा है कि इस बार वे आनंदपुर साहिब की जगह बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर लुधियाना लोकसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं.

वहीं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू  के बारे में भी खबर है कि सिद्धू भी  लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देने वाले हैं और 22 फरवरी को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.  हालांकि सिद्धू की टीम ने सिद्धू के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने की खबरों को महज अफवाह बताया है.

Tweet: