Congress Tax Row: 'बीजेपी पर ₹4600 करोड़ का जुर्माना है, उसका क्या?', आयकर विभाग के रिकवरी नोटिस पर भड़की कांग्रेस- VIDEO
आयकर विभाग ने कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस भेजा है. इस पर कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रतिक्रिया दी है.
Congress Tax Row: आयकर विभाग ने कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस भेजा है. इस पर कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हमने भाजपा के सभी उल्लंघनों का विश्लेषण उन्हीं मापदंडों का उपयोग करके किया है, जिनका उपयोग उन्होंने हमारे उल्लंघनों का विश्लेषण करने के लिए किया था. भाजपा पर 4600 करोड़ रुपये का जुर्माना है. आयकर विभाग को इस रकम के भुगतान के लिए भी मांग उठानी चाहिए.
कांग्रेस को जो नोटिस आए हैं, उनमें 1993-94 तक, सीताराम केसरी के समय से नोटिस मिले हैं. हमसे सीताराम केसरी के समय से 53 करोड़ रुपये का भुगतान करने की मांग की गई है. कुल मिलाकर IT विभाग ने कांग्रेस से 1823 करोड़ रुपये के भुगतान की मांग की है.
आयकर विभाग के रिकवरी नोटिस पर भड़की कांग्रेस:
#WATCH कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, "...हमने भाजपा के सभी उल्लंघनों का विश्लेषण उन्हीं मापदंडों का उपयोग करके किया है जिनका उपयोग उन्होंने हमारे उल्लंघनों का विश्लेषण करने के लिए किया था...भाजपा पर 4600 करोड़ रुपये का जुर्माना है। आयकर विभाग को इस रकम के भुगतान के लिए मांग… pic.twitter.com/fc9AavcWzO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2024 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

